
Who is Tanush Kotian?: कौन हैं तनुष कोटियन जो लेंगे अश्विन की जगह? ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम में हुए शामिल
AajTak
Who is Tanush Kotian?: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय टीम में एक नया प्लेयर शामिल किया गया है. यह 26 साल के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियन हैं. राइट आर्म ऑफ-स्पिनर तनुष कोटियन ने 2018-19 के रणजी सीजन के जरिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था.
Who is Tanush Kotian?: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय टीम में एक बड़ा फेरबदल हुआ. तीसरे टेस्ट के बाद स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था.
अब उनकी जगह 26 साल के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियन को टीम में शामिल कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोटियन मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. पहले कहा जा रहा था कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे.
शमी आखिरी दो टेस्ट मैच खेलेंगे. मगर BCCI की मेडिकल टीम ने सोमवार को क्लियर कर दिया है कि शमी चोटिल हैं और वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे. इसी के साथ बीसीसीआई ने तनुष कोटियन के टीम में शामिल करने की भी पुष्टि कर दी. अश्विन की तरह ही तनुष भी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी धमाल मचाने की ताकत रखते हैं.
मुंबई में पले-बढ़े हैं कर्नाटक के तनुष
तनुष कोटियन का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ. हालांकि, उनकी पारिवारिक जड़ें तटीय कर्नाटक में हैं. उनके पिता करुणाकर और मां मल्लिका कोटियन उडुपी जिले के पंगाला से ताल्लुक रखते हैं. तनुष कोटियन मुंबई के लिए तो घरेलू क्रिकेट में खेलते ही हैं.
वहीं वो भारत की अंडर 19 टीम से भी खेल चुके हैं. भारत-ए के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह टीम का हिस्सा थे. तनुष कोटियन ने IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मुकाबला भी खेला था. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में तनुष अनसोल्ड रहे थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









