
Who is Robin Minz: इस अनजान प्लेयर के लिए धोनी ने लगाया जोर, काव्या भी हारीं... इस टीम ने बाजी मारी
AajTak
रॉबिन मिंज आईपीएल के अगले सीजन में खेलते दिखाई देंगे. 21 साल के रॉबिन एमएस धोनी के फैन हैं और उन्हें 'झारखंड का क्रिस गेल' कहा जा रहा है. रॉबिन मिंज को चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक ने कोचिंग दी है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का मिनी ऑक्शन मंगलवार (20 दिसंबर) को दुबई में हुआ था. इस ऑक्शन के लिए 332 खिलाड़ियों पर बोली लगनी थी, लेकिन सभी 10 टीमों के पास सिर्फ 77 ही स्लॉट खाली थे. ऐसे में सिर्फ 72 ही खिलाड़ी बिक सके, जिसमें 30 प्लेयर विदेशी रहे. सभी 10 टीमों ने इन 72 खिलाड़ियों पर 230 करोड़ और 45 लाख रुपये खर्च किए.
धोनी के फैन हैं रॉबिन मिंज
नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस सबसे महंगे बिके, लेकिन इसी दौरान कई अनजान प्लेयर भी सुर्खियों में रहे. इनमें एक झारखंड के 'आदिवासी' प्लेयर रॉबिन मिंज भी हैं, जिनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी, लेकिन अब वो करोड़पति बन गए. 21 साल के रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटन्स (GT) ने 3.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा.
POV: Just ✌️WK-batters from Ranchi with big dreams in their eyes 💙😎🇮🇳#AavaDe | #IPLAuction pic.twitter.com/KqecxzFj48
रॉबिन मिंज को अपनी टीम में करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे पहले बोली लगाई थी, लेकिन 1.20 करोड़ के बाद वो आगे नहीं बढ़े. यही नहीं पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी रॉबिन को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने अपने हाथ खींच लिए.
रॉबिन मिंज एक अटैकिंग विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. रॉबिन को चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक ने कोचिंग दी है. चंचल भट्टाचार्य तो धोनी के भी कोच रहे हैं. 'झारखंड के क्रिस गेल' कहे जाने वाले रॉबिन मिंज धोनी के बहुत बड़े फैन हैं. रॉबिन के पिता फ्रांसिस जेवियर से महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा वादा किया था. फ्रांसिस ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'मैं हाल ही में एयरपोर्ट पर धोनी से मिला था. तब उसने कहा था कि फ्रांसिस जी कोई नहीं लेगा तो हम ले लेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








