
Who is Gurcharan Singh: टीम इंडिया के 'गुरु द्रोण' को पद्मश्री, अजय जडेजा समेत कई खिलाड़ियों दे चुके कोचिंग
AajTak
साल 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान बुधवार (25 जनवरी) को कर दिया गया. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कोच गुरचरण सिंह का भी नाम शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा. गुरचरण सिंह को क्रिकेटिंग गुरु कहा जाता है और उन्होंने सौ से ज्यादा क्रिकेटरों को ट्रेन किया. मुरली कार्तिक और अजय जडेजा जैसे खिलाड़ियों नेे गुरचरण सिंह की छ्त्रछाया में क्रिकेट केे गुर सीखे.
भारत सरकार ने बुधवार (25 जनवरी) को 2023 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. पद्म पुरस्कार देश में सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं. इस साल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं. खास बात यह है कि पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और भारत के पूर्व कोच गुरचरण सिंह का भी नाम पद्मश्री अवॉर्डी की लिस्ट में है.
गुरचरण सिंह का जन्म 13 जून 1935 को रावलपिंडी में हुआ था. जब 1947 में भारत का विभाजन हुआ तो गुरचरण सिंह एक शरणार्थी के रूप में पटियाला आए. उन्होंने पटियाला के महाराजा यादविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अपनी क्रिकेट यात्रा शुरू की. बतौर क्रिकेटर उन्होंने पटियाला, सदर्न पंजाब और रेलवे की टीमों का प्रतिनिधित्व किया और कुल 37 प्रथम श्रेणी मैच खेले.
क्लिक करें- खेल जगत के 3 दिग्गजों को मिला पद्मश्री, पूर्व क्रिकेटर भी हुए सम्मानित
फर्स्ट क्लास करियर नहीं रहा खास
इन 37 फर्स्ट क्लास मैचों में गुरचरण सिंह ने 19.96 के एवरेज से 1198 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल रहे. गेंदबाजी की बात करें तो गुरचरण ने 33.50 की औसत से 44 विकेट हासिल किए. 87 साल के गुरचरण सिंह का क्रिकेट करियर घरेलू क्रिकेट से आगे नहीं बढ़ सका. लेकिन बतौर कोच उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों को निखारा जो आगे चलकर भारत का प्रतिनिधित्व करने में कामयाब हो पाए.
...लेकिन कोचिंग में कर दिया कमाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









