
West Indies vs Afghanistan Match Highlights: वेस्टइंडीज ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी... इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर अफगानिस्तान को रौंदा
AajTak
West Indies vs Afghanistan Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए अफगानिस्तान को 104 रनों से हरा दिया. इस मैच में रोवमैन पॉवेल की कप्तानी वाली विंडीज टीम ने 218 रन बनाए. फिर कैरेबियन गेंदबाजों ने दम दिखाया और अफगानिस्तान टीम को 114 रनों पर समेट दिया.
West Indies vs Afghanistan Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहले राउंड के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों के अंतर से हरा दिया. इस मैच में रोवमैन पॉवेल की कप्तानी वाली विंडीज टीम ने 218 रन बनाए. यह इस वर्ल्ड कप का हाइएस्ट स्कोर भी है.
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए थे. इस दौरान निकोलस पूरन ने 53 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली. इस दौरान 8 छक्के और 6 चौके जमाए. स्ट्राइक रेट 184.90 का रहा.
फिर कैरेबियन गेंदबाजों ने दम दिखाया और अफगानिस्तान टीम को 114 रनों पर समेट दिया. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी प्लेयर 30 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने 3 विकेट झटके. इस मैच में कई धांसू रिकॉर्ड भी बने हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
टी20 इंटरनेशनल में हाइएस्ट पावरप्ले स्कोर 102/0 - साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, 2023 98/4 - वेस्टइंडीज vs श्रीलंका, 2021 93/0 - आयरलैंड vs वेस्टइंडीज, 2020 92/1 - वेस्टइंडीज vs अफगानिस्तान, 2024
वेस्टइंडीज के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 मैचों में जीत 28 - डेरेन सैमी 14 - रोवमैन पॉवेल 13 - कीरोन पोलार्ड 11 - कार्लोस ब्रेथवेट 8 - निकोलस पूरन
टी20 में विंडीज की सबसे लंबी जीत का सिलसिला 8* - 2024 7 - 2012-2013 5 - 2017 4 - 2015-2016

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









