
West Indies Tour of India: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए WI टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
AajTak
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही टीम के सभी खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. टीम में कप्तान कीरोन पोलार्ड समेत कई ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं.
West Indies Tour of India: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. उम्मीदों के मुताबिक कीरोन पोलार्ड अपना नेतृत्व जारी रखेंगे, जबकि निकोलस पूरन उप-कप्तानी की भूमिका निभाएंगे. शमराह ब्रूक्स और केमार रोच जैसे प्लेयर्स को टी20 टीम में जगह नहीं मिली है और वह केवल एकदिवसीय मैच खेलने के लिए भारत का दौरा करेंगे. T20I Squad for West Indies Tour of India announced | More below: https://t.co/01IH5Cxu0c

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












