
West Indies team T20 world Cup: यह पहला टी20 वर्ल्ड कप... जिसमें नहीं होंगे ब्रावो-पोलार्ड-गेल-रसेल-नरेन
AajTak
अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान निकोलस पूरन के हाथों में ही रहेगी. वेस्टइंडीज के लिए यह पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा, जिसमें क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन में से कोई भी नहीं होगा...
West Indies team T20 world Cup: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है. विंडीज टीम की कमान निकोलस पूरन के हाथों में ही रहेगी.
बता दें कि वेस्टइंडीज के लिए यह पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा, जिसमें क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन में से कोई भी नहीं होगा. इनमें पोलार्ड और ब्रावो ने तो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.
रसेल और नरेन को नहीं मिली टीम में जगह
जबकि स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे प्लेयर्स को बोर्ड ने अपनी स्क्वॉड में जगह ही नहीं दी है. साथ ही स्टार ओपनर एविन लुईस की टीम में वापसी हुई है. लुईस ने पिछला वर्ल्ड कप 2021 खेला था. इसके बाद अब टीम में उनकी वापसी हुई है. इनके अलावा युवा प्लेयर रेमन रीफर और यानिक कैरिया को भी टीम में चुना गया. यह दोनों ही प्लेयर अनकैप्ड हैं.
ICYMI: CWI has announced the 15-man squad for the Men's T20 World Cup 2022 in Australia! #MenInMaroon #T20WorldCup More details⬇️ https://t.co/t6ils9Xdox pic.twitter.com/GKxgCHZcvG
वेस्टइंडीज टीम को इस बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर मैच (First Round Group B ) खेलने होंगे.पहले राउंड में विंडीज टीम को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें उसके अलावा जिम्बाब्वे, आयरलैंड और स्कॉटलैंड टीम भी शामिल हैं. वेस्टइंडीज टीम को वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. सीरीज के दोनों मैच 5 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









