
West Indies T20 World Cup: दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, उलटफेर कर आयरलैंड सुपर-12 में पहुंची
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम इस बार क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई है. आयरलैंड ने उसे करो या मरो के मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है....
West Indies T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दो बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई है. आज (21 अक्टूबर) वेस्टइंडीज का आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला था, इसमें उसे 9 विकेट से करारी शिकस्त मिली है.
वेस्टइंडीज टीम का इस बार बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है. यह कैरेबियन टीम इस सीजन में दूसरी बार उलटफेर का शिकार हुई है. सबसे पहले वेस्टइंडीज को अपने क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
वेस्टइंडीज का सफर खत्म हुआ
फिर विंडीज टीम ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 31 रनों से हराया और वापसी की. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा मैच विंडीज के लिए करो या मरो का था. इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और उसने यह मैच 9 विकेट से गंवाते हुए सुपर-12 में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया. टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में अब वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया है.
Stirling to the stands! We can reveal that this 6 from Paul Stirling is one of the moments that could be featured in your @0xFanCraze Crictos of the Game packs from West Indies v Ireland. Grab your pack from https://t.co/8TpUHbQQaa to own iconic moments from every game. pic.twitter.com/Np7zfM0jfK
ब्रेंडन किंग के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









