
West Indies ODI World Cup 2023: 48 साल बाद वर्ल्ड कप में नहीं दिखेगा वेस्टइंडीज, इन 5 वजहों से डूबी चैम्पियन टीम की लुटिया
AajTak
क्रिकेट इतिहास मे ऐसा पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज की टीम वनडे वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेगी. इससे पहले वेस्टइंडीज ने ओडीआई वर्ल्ड कप के सभी 12 संस्करणों में भाग लिया था. वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाना कैरेबियन क्रिकेट के लिए काफी शर्मिंदगी भरा है.
वेस्टइंडीज की टीम भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. शनिवार (1 जुलाई) को हरारे में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा दिया. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटिश टीम को सिर्फ 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. यह पहली बार होगा जब दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेगी.
इससे पहले वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड कप के सभी 12 संस्करणों में भाग लिया था. 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में तो वेस्टइंडीज की टीम चैम्पियन भी बनी थी. वहीं 1983 के संस्करण में भी उसने फाइनल का सफर तय किया. इस बार क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के दौरान वेस्टइंडीज उस टीम की तरह नहीं दिखी, जो विश्व कप में जाने के लिए बेताब हो. क्वालिफायर के पांचों ही मैच में शाई होप की कप्तानी वाली टीम का मनोबल गिरा हुआ दिखा. वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन के पीछे काफी सारी वजहें रहीं.
Scotland trump the West Indies and the two-time champions are out of contention to reach #CWC23 😱#SCOvWI: https://t.co/D0FGi8lXDh pic.twitter.com/zQ0LVGYKCE
फील्डिंग में दमखम नहीं: वेस्टइंडीज टीम की फील्डिंग काफी खराब रही. यूएसए के खिलाफ शुरुआती मैच में गजानंद सिंह को 0 के स्कोर पर जीवनदान मिला और उन्होंने नाबाद 101 रन बना दिए. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में तो चार कैच ड्रॉप किए, जो काफी भारी पड़ा. उस मैच में सिकंदर रजा को 1 एवं 3 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला और उन्होंने 68 रन बनाए. रजा ने रयान बर्ल के साथ 87 रनों की साझेदारी की थी. बर्ल को भी एक मौके पर जीवनदान मिला. कोच डेरेन सैमी इतने निराश थे कि उन्होंने वेस्टइंडीज को 'सबसे खराब फील्डिंग साइड' करार दिया था. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में ब्रैंडन मैकमुलेन का कैच काइल मेयर्स ने ड्रॉप कर दिया, तब वह महज 21 रन पर बैटिंग कर रहे थे.
इंजरी और अजीब रणनीति: शुरुआती तीन मैचों में वेस्टइंडीज ने जॉनसन चार्ल्स को नंबर 3 पर बल्लेबाजी कराई, जो एक विशेषज्ञ ओपनर बल्लेबाज हैं. इनफॉर्म प्लेयर यानिक कारिया चोट के कारण टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही इंजर्ड हो गए, जिसके चलते स्क्वॉड में कोई लेग-स्पिनर नहीं बचा. वानिंदु हसारंगा और क्रिस ग्रीव्स ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे पता चलता कि टीम में लेग-स्पिनर रहना काफी फायदेमंद साबित होता. शमराह ब्रूक्स भी बीमार होने के चलते कुछ मैच में नहीं खेल पाए.
दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज ODI वर्ल्ड कप से बाहर, स्कॉटलैंड ने किया बड़ा उलटफेर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








