
Wasim jaffer vs Michael Vaughan: 'जो मेरी बॉल पर आउट...', माइकल वॉन ने वसीम जाफर का उड़ाया मजाक
AajTak
आईपीएल 2023 से सभी 10 टीमें रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में पंजाब किंग्स ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को अपनी टीम बैटिंग कोच नियुक्त किया है. वसीम जाफर के कोच बनने पर इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने मजे लिए हैं. वॉन और जाफर के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग चलती रहती है.
पंजाब किंग्स में आईपीएल 2023 से पहले बदलावों का दौर जारी है. पहले पंजाब किंग्स ने नए कोच और कप्तान की नियुक्ति की थी. अब उसने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को अपनी टीम बैटिंग कोच नियुक्त किया है. पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की. वसीम जाफर पहले भी पंजाब किंग्स में यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं,
पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर लिखा, 'जिसका आप इंतजार कर रहे थे, पेश है हमारे बैटिंग कोच वसीम जाफर! किंग का स्वागत करने के लिए एक मीम के साथ उत्तर दें.'
Jiska tha besabri se intezaar, introducing our 🆕 Batting Coach, Wasim Jaffer! 🤩#SherSquad, reply with a meme to welcome the King! 👇#SaddaPunjab #PunjabKings #WasimJaffer #IPL pic.twitter.com/hpej5YO9c9
वसीम जाफर का बैटिंग कोच बनना शायद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को रास नहीं आया. वॉन ने जाफर का मजाक उड़ाते हए कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि जो उनकी गेंदबाजी पर आउट हुआ वह अब बल्लेबाजी कोच है. वॉन ने ट्विटर पर लिखा, 'कोई जो मेरी बॉल पर आउट हुआ वह बल्लेबाजी कोच है.' देखा जाए तो वॉन और जाफर के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग चलती रहती है.
माइकल वॉन ने अपना पहला टेस्ट विकेट वसीम जाफर को आउट करके ही लिया था. साल 2002 के लॉर्ड्स टेस्ट मैच की चौथी पारी में वॉन ने जाफर को नासिर हुसैन के हाथों कैच आउट कराया था. वसीम जाफर ने उस इनिंग में 53 रन बनाए थे. हालांकि उनकी यह पारी बेकार गई थी और भारत को वह मैच 170 रनों से गंवाना पड़ा था. बाद में वॉन ने टेस्ट क्रिकेट में पांच और विकेट झटके.
Someone who got out to me is a batting coach !!!!!!!!!!!! https://t.co/Xnopz9341I

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









