
Wasim Jaffer England Team T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले वसीम जाफर ने किया इंग्लैंड को ट्रोल, सरेआम उड़ाया मजाक!
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर वसीम जाफर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों के स्क्वॉड का एनालिसिस किया. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड की भी एक ऐसी कमी बताई, जिसे सुनकर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. अपने एनालिसिस में जाफर ने भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की कमियां भी बताईं...
Wasim Jaffer England Team T20 World Cup: पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर वसीम जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच तनातनी हमेशा बनी रहती है. यह बाद फैन्स भी अच्छे से जानते हैं. दोनों ही दिग्गज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक-दूसरे के देश और टीमों के खिलाफ कुछ ना कुछ तंज करते ही रहते हैं.
इस बार वसीम जाफर ने इंग्लैंड को ट्रोल किया है. दरअसल, पूर्व क्रिकेटर जाफर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों के स्क्वॉड का एनालिसिस किया. इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर की. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड की भी एक ऐसी कमी बताई, जिसे सुनकर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
जाफर ने इंग्लैंड टीम के लिए जमकर मजे
जाफर ने सबसे पहले भारतीय टीम की कमी बताते हुए कहा कि इनके पास 150 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला बॉलर नहीं है. जबकि पाकिस्तान टीम में कोई शानदार फिनिशर नहीं है. न्यूजीलैंड टीम का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड खराब है, तो श्रीलंका टीम के पास अनुभवी स्क्वॉड नहीं है. इसके बाद आखिर में जाफर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंग्लैंड के पास तो प्रधानमंत्री ही नहीं है.
Was doing a SWOT analysis for T20 WC participating teams and realised: India don't have a 150K+ bowler. Pak don't have a seasoned finisher. NZ don't have a great record in Aus. SL don't have an experienced squad. England don't have a Prime Minister. #T20worldcup22 #LizTruss
वसीम जाफर के इस ट्वीट को काफी पंसद किया जा रहा है. फैन्स ने मजेदार रिएक्शन दिए. इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने कमेंट करते हुए कहा, 'कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










