
Wasim Jaffer: जब जावेद मियांदाद ने टॉस पर कहा- पता नहीं क्या करना है, वसीम जाफर ने लिए मजे
AajTak
जावेद मियांदाद का शुमार पाकिस्तान के महानतम क्रिकेटर्स में होता है. मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 34 टेस्ट और 62 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की थी.
Wasim Jaffer: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. क्रिकेट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना पर वह अपना मत देना नहीं भूलते हैं. वसीम जाफर के मीम्स वाले रिएक्शन तो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. उनके द्वारा शेयर किए गए मीम्स लोगों को काफी हंसाते हैं.
अब वसीम जाफर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद से जुड़ा एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो टॉस के समय का दिखाई दे रहा है, जिसमें मियांदाद टॉस जीतते हैं, लेकिन तय नहीं कर पाते हैं उन्हें क्या चुनना है. इसलिए वह कहता है कि अंदर जाने के बाद वह निर्णय से अवगत करा देंगे.
जावेद मियांदाद का शुमार पाकिस्तान के महानतम क्रिकेटर्स में होता है. मियांदाद पाकिस्तान टीम के कप्तान और मुख्य कोच भी रह चुके हैं. मियांदाद ने पाकिस्तान के लिए 34 टेस्ट और 62 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की थी. वह अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे. कई मौकों पर यह साफ दिखाई दिया था.
टॉस के समय कप्तानों का कन्फ्यूजन होना कोई नई घटना नहीं है. कभी-कभी पिच की स्थितियां कप्तान और टीम प्रबंधन को असमंजस में डाल देती हैं. इसलिए हमने कई बार कप्तानों को यह कहते हुए देखा है कि वे टॉस हारकर खुश या जीतने के बाद असमंजस में थे.
वैसे हालिया सालों में कप्तान इस बात को लेकर स्पष्ट रहते हैं कि उन्हें क्या करना है. उन्हें एक सॉलिड बैकरूम स्टाफ द्वारा सहायता प्रदान की जाती है, जिनके पास बहुत सारे डेटा और एनालिसिस मौजूद रहते हैं. कभी-कभी टीम की ताकत भी कप्तान को टॉस के समय निर्णय लेने में सहायता करती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









