
Wasim Akram Team India World Cup: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को वॉर्निंग, पाकिस्तानी लीजेंड ने बताया क्या होगी परेशानी
AajTak
इस साल टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होगा. इसका आगाज 16 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेलना है. मगर इससे पहले पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टीम इंडिया को सलाह स्वरूप वॉर्निंग दी है...
Wasim Akram Team India World Cup: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलना है. टीम इंडिया का पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलना है. दीपावली से ठीक एक दिन पहले यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में होगा. मगर इससे पहले पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने टीम इंडिया को एक वॉर्निंग दी है.
अकरम ने कहा कि टीम इंडिया में कोई भी सुपरफास्ट बॉलर नहीं है, जिसकी वजह से टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में काफी स्ट्रगल करना पड़ सकता है. साथ ही अकरम ने कहा कि टीम इंडिया को चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह उमरान मलिक को रिप्लेसमेंट के तौर पर लाना चाहिए.
'ऑस्ट्रेलिया में रफ्तार ज्यादा काम करती'
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज अकरम ने कहा, 'भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार हैं. वह नई बॉल के साथ अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन रफ्तार के मामले में नहीं. यदि बॉल स्विंग नहीं करेगी, तो उन्हें स्ट्रगल करना पड़ेगा. इसमें कोई शक नहीं है कि भुवी अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रफ्तार ज्यादा काम करती है.'
अकरम ने कहा, 'भारतीय टीम में अच्छे बैटिंग लाइन-अप है. मगर अब भी उनके पास बुमराह का रिप्लेसमेंट नहीं है. पाकिस्तान टीम का मिडिल ऑर्डर बेहद खराब है, जिसकी वजह से उसे परेशानी होती है. अगर मिडिल ऑर्डर ठीक हो जाए, तो पाकिस्तान के पास अच्छे गेंदबाज और ओपनर्स हैं. यदि वे मिडिल ऑर्डर को ठीक कर लें, तो उनके पास एक मौका है.'
'उमरान को टीम में बनाए रखना चाहिए'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








