
Wasim Akram T20 WC: ‘गधे को भी बाप...’, पाकिस्तान की हार के बाद वसीम अकरम का बयान वायरल
AajTak
पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप में बुरा हाल है, भारत के बाद उसे जिम्बाब्वे ने भी हरा दिया. इसके बाद बाबर आजम की टीम की काफी आलोचना हो रही है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम का एक बयान इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह बाबर आजम की आलोचना कर रहे हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद हाहाकार मचा है. भारत के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने भी हरा दिया, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स मौजूदा टीम पर गुस्सा हैं. पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने इस बीच पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को खरी खोटी सुनाई है, साथ ही उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स अलग-अलग टीवी चैनल पर चर्चा कर रहे हैं. वसीम अकरम ने इसी दौरान पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर पर सवाल खड़े किए और कहा कि वहां पर शोएब मलिक जैसे प्लेयर की जरूरत है, जो लगातार खुद को साबित कर रहे हैं.
पाकिस्तान के ए स्पोर्ट्स चैनल पर वसीम अकरम ने कहा, ‘मैं अगर कप्तान होता तो मेरा गोल सिर्फ वर्ल्ड कप जीतना है, उस वक्त पर मुझे गधे को भी बाप बनाना पड़े मैं बना लूंगा. अगर मुझे शोएब मलिक मिडिल में चाहिए तो मैं चाहूंगा कि सेलेक्टर्स को ये कहूं कि मुझे इनकी ज़रूरत है.
Shoaib malik 😭😭 pic.twitter.com/kSwqMLe4eB
वसीम अकरम का ये बयान काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसपर मज़े भी लिए. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि वसीम अकरम को शायद मालूम नहीं है लेकिन वह बातों-बातों में शोएब मलिक को यहां पर गधा बुला रहे हैं. साथ ही इस बातचीत के दौरान शोएब मलिक का रिएक्शन भी कमाल का रहा.
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣abe yaar.... One defeat and they've started ridiculing themselves..."gadhe ko baap"... Malik🤣🤣🤣🤣 https://t.co/mI4WyRZqQ6

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








