
Wasim Akram on Saleem Malik: 'मेरे साथ नौकर जैसा....', वसीम अकरम ने सलीम मलिक पर लगाए गंभीर आरोप
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. 56 साल के अकरम ने टीममेट सलीम मलिक पर अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है. वसीम अकरम के नाम टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का दुनिया के महानतम तेज गेंदबाजों में होता है. 56 साल के अकरम ने अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को कई मुकाबले जिताए. अब वसीम अकरम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम के अपने पूर्व टीममेट सलीम मलिक पर अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
साल 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वसीम अकरम ने कहा कि टीम के सीनियर सलीम मलिक ने उनसे मालिश कराई और उनसे कपड़े तथा जूते साफ कराए. अकरम ने यह खुलासा अपनी आत्मकथा सुल्तान: एक मेमॉयर में किया है.
क्लिक करें- बेन स्टोक्स ने दिखाई दरियादिली, पाकिस्तान में बाढ़़ पीड़ितों के लिए उठाया ये कदम
इस आत्मकथा के एक अंश के अनुसार, 'वह मेरे जूनियर होने का फायदा उठाते थे. वह नकारात्मक, स्वार्थी थे और मेरे साथ एक नौकर की तरह व्यवहार करते थे. वह कहा करते थे कि मैं उनकी मालिश करूं. उन्होंने मुझे अपने कपड़े और जूते साफ करने का आदेश दिया. मैं गुस्से में था जब रमीज, ताहिर, मोहसिन, शोएब मोहम्मद जैसे टीम के कुछ युवा सदस्यों ने मुझे नाइट क्लबों में आमंत्रित किया.'
दोनों के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती थी
वसीम अकरम 1992 से 1995 तक मलिक की कप्तानी में खेले और ऐसी खबरें थीं कि दोनों खिलाड़ियों के संबंध अच्छे नहीं थे. मलिक ने हालांकि आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अकरम ने ये सब अपनी किताब के प्रचार के लिए लिखा है. पाकिस्तानी मीडिया ने मलिक के हवाले से कहा, 'मैं उन्हें फोन करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मैं उनसे पूछूंगा कि उन्होंने जो लिखा उसका कारण क्या था. अगर मैं संकीर्ण सोच वाला होता तो मैं उसे गेंदबाजी करने का मौका नहीं देता. मैं उससे पूछना चाहता हूं कि उसने मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों लिखी.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









