
Wasim Akram: पत्नी के बर्थडे पर भावुक हुए वसीम अकरम, लिखा इमोशनल पोस्ट
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी पत्नी शनायरा अकरम के लिए एक खूबसूरत ट्वीट करते हुए उनके 40वें जन्मदिन की बधाई दी है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम की पत्नी शनायरा अकरम 22 मार्च को 40 साल की हो गईं. इस मौके पर महान क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार वसीम अकरम ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. 55 साल के अकरम ने ऑस्ट्रेलियाई मूल की समाजसेविका शनायरा थॉम्पसन से अगस्त 2013 में शादी कर ली थी. इससे पहले वह लंबे वक्त से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे.
स्विंग के सुल्तान के रूप में पहचान बनाने वाले वसीम अकरम ने शनायरा को बर्थडे विश करते हुए अपने ट्वीट करते हुए लिखा, '40 वां जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार, तुम इतने खूबसूरत इंसान बन गए हो और तुम और बेहतर हो जाओगे. आपको अपने जीवन साथी के रूप रखना काफी प्यारा है. मेरी तरफ से प्यार है, आप हर दिन को जीने लायक बनाते हैं. आप मेरे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए धन्यवाद, हमारे बच्चे, हमारे परिवार और पाकिस्तान के लिए हम तुमसे प्यार करते हैं.'
पूर्व क्रिकेटर के इस ट्वीट के जवाब में शनायरा ने भी इस ट्वीट के जवाब में धन्यवाद कहा. इसके अलावा उन्होंने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया भर में इतने दर्द के साथ मुझे जश्न मनाने का मन नहीं कर रहा था, लेकिन मैं अभी 40 साल की हूं, इसलिए मैं चुपचाप अपने जीवन में मिले आशीर्वादों पर चिंतन करूंगी और उन लोगों को धन्यवाद दूंगी जिन्होंने मेरे जीवन को छुआ है और मुझे शुक्रिया.'
मौजूदा वक्त में वसीम अकरम की पत्नी शनायरा अकरम पाकिस्तान में और ऑस्ट्रेलिया में समाज सेवीका की तरह काम करती हैं, जिससे पाकिस्तान में उनका चाहने वाले भी काफी लोग हैं. अकरम की पहली पत्नी हुमा का निधन 2009 में गंभीर बीमारी के चलते हो गया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट और 356 वनडे मुकाबले खेले हैं. वसीम के नाम टेस्ट में 414 और वनडे में 502 विकेट हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









