
Wagah Border Pakistani Cricketer: बाघा बॉर्डर पर PSL ट्रॉफी लेकर पहुंचा पाकिस्तानी खिलाड़ी, फैन्स ने लगाई क्लास, VIDEO
AajTak
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 सीजन जीतने के बाद शाहीन शाह आफरीदी की कप्तानी वाली टीम लाहौर कलंदर्स ने जमकर जश्न मनाया. इसी बीच जश्न का एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी वाघा बॉर्डर पर ट्रॉफी ले जाकर सेलेब्रेट करते दिख रहे हैं. इसके बाद भारतीय फैन्स ने फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों की क्लास लगाना शुरू कर दिया.
Wagah Border Pakistani Cricketer: हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2023 सीजन खत्म हुआ, जिसमें शाहीन शाह आफरीदी की कप्तानी वाली टीम लाहौर कलंदर्स ने खिताब जीता. लाहौर टीम लगातार दूसरी बार पीएसएल चैम्पियन बनी है. मगर इसके बाद से ही टीम का जोरदार जश्न जारी है.
इसी बीच जश्न का एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी वाघा बॉर्डर पर ट्रॉफी ले जाकर सेलेब्रेट करते दिख रहे हैं. यह वीडियो खुद लाहौर कलंदर्स फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. इसके बाद से ही फैन्स ने फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों की क्लास लगाना शुरू कर दिया.
हारिस और नदीम पहुंचे वाघा बॉर्डर
दरअसल, हर साल 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है. इसी मौके पर लाहौर टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पीएसएल ट्रॉफी लेकर वाघा बॉर्डर पहुंच गए. हारिस के साथ पाकिस्तान के स्टार जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम भी साथ नजर आए.
Wagha Border pe @HarisRauf14 sy SELFIES#qalandarhum #PakistanZindabad #PakistanDay pic.twitter.com/6nczJe0Uqb
लाहौर टीम ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'हारिस रउफ वाघा बॉर्डर पर पीएसएल 8 की ट्रॉफी लेकर आए.' दूसरे ट्वीट में लाहौर टीम ने कई सारे फोटोज भी शेयर किए. इस पर कमेंट्स करते हुए फैन्स ने जमकर क्लास लगाई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









