
VVS Laxman Team India: वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का हेड कोच बनेगा ये दिग्गज, राहुल द्रविड़ की हो सकती है छुट्टी!
AajTak
वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही हेड कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज विश्व कप समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी. ऐसे में इस सीरीज से पहले नए कोच की नियुक्ति प्रकिया नहीं पूरी हो पाएगी.
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया फिलहाल क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त है. वर्ल्ड कप के बाद भारत को अपनी जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. अब इस सीरीज को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी निभा सकते हैं.
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही राहुल द्रविड़ का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा. टी20 सीरीज विश्व कप समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी, ऐसे में इस सीरीज से पहले नए कोच की नियुक्ति प्रकिया नहीं पूरी हो पाएगी. इसी चलते लक्ष्मण को टी20 सीरीज के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है.
लक्ष्मण नए हेड कोच बनने के तगड़े दावेदार
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'राहुल ने जब भी ब्रेक लिया है तो वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं और विश्व कप के तुरंत बाद होने वाली इस श्रृंखला में भी ऐसा ही जारी रहने की उम्मीद है.' बीसीसीआई को नियमों के अनुसार हेड कोच पद के लिए पुन: आवेदन मंगवाने होंगे. बोर्ड के पास विकल्प होगा कि वह राहुल द्रविड़ से पुन: हेड कोच पद के लिए आवेदन करने का आग्रह करे.
नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए जाते हैं तो लक्ष्मण काफी मजबूत दावेदार होंगे क्योंकि बीसीसीआई ने एक प्रक्रिया तैयार की है, जहां एनसीए के प्रभारी और सारी व्यवस्था की जानकारी रखने वाले व्यक्ति को भूमिका के लिए तैयार किया जाता है. जब द्रविड़ को रवि शास्त्री के कार्यकाल समाप्त होने के बाद हेड कोच बनाया गया था, तब वह एनसीए की ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब ठीक वैसी ही स्थिति लक्ष्मण के साथ बन रही है.
आईपीएल में वापसी कर सकते हैं द्रविड़

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









