
VVS Laxman NCA Head: राहुल द्रविड़ हटे, पर वीवीएस लक्ष्मण का दबदबा कायम! एक साल के लिए फिर मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हेड हैं. मगर उनका तीन साल का करार सितंबर में खत्म हो रहा है. इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहा है. मगर शहर के बाहर एक नया NCA कैम्पस बनकर तैयार हो गया है. इसका उद्घाटन भी अगले महीने हो सकता है.
VVS Laxman NCA Head: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जिताने के बाद बतौर कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया. उन्होंने दोबारा कोच पद के लिए आवेदन भी नहीं किया था. मगर उनके ही साथी खिलाड़ी रहे दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हेड हैं. मगर उनका तीन साल का करार सितंबर में खत्म हो रहा है.
इससे पहले ही रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल कम से कम एक साल तक बढ़ाया जाएगा. यानी एनसीए में उनका दबदबा अब भी कायम रहेगा. यह ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है.
लक्ष्मण ने द्रविड़ की जगह ही ली थी
इसके मुताबिक, लक्ष्मण के साथ उनके सहयोगियों सितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानितकर का भी कार्यकाल बढ़ाया जाएगा. लक्ष्मण से पहले एनसीए के प्रमुख राहुल द्रविड़ ही हुआ करते थे. लक्ष्मण ने द्रविड़ की जगह ही ली थी.
इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि लक्ष्मण एनसीए के हेड पद से हट जाएंगे और अगले साल होने वाले IPL 2025 के लिए किसी टीम के कोच बन सकते हैं. मगर यह सब अफवाहें ही रह गई हैं. लक्ष्मण ने एक साल के कार्यकाल बढ़ाए जाने के ऑफर को स्वीकार कर लिया है.
नया NCA कैम्पस बनकर तैयार है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









