
VVS Laxman, India Tour Of South Africa: गौतम गंभीर साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे, ये दिग्गज देगा टीम इंडिया को कोचिंग
AajTak
साउथ अफ्रीका टूर पर हेड कोच गौतम गंभीर भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय दल 4 नवंबर के आसपास रवाना होगा. वहीं बॉर्डर गावस्कर के लिए भारतीय टीम 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई रवाना होगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 4 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेलेगी. इसके बाद टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी. फिर सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे.
गंभीर SA दौरे पर नहीं जाएंगे, ये दिग्गज बना हेड कोच
अब साउथ अफ्रीका टूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हेड कोच गौतम गंभीर इस टूर पर भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय दल 4 नवंबर के आसपास रवाना होगा. वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई रवाना होगी. ऐसे में गंभीर केवल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकेंगे.
गौतम गंभीर की अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण साउथ अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच होंगे. सोमवार को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के एक टॉप ऑफिशियल ने क्रिकबज को इस फैसले के बारे में बताया. चार मैचों की यह टी20 सीरीज शुरू में तय नहीं थी, मगर बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के बीच बातचीत के बाद इस टूर को अंतिम रूप दिया गया है.
साईराज बहुतुले, ऋषिकेश कानितकर और सुभादीप घोष भी साउथ अफ्रीका दौरे पर कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे. बहुतुले, कानितकर और घोष ओमान में आयोजित इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम को कोचिंग दी थी. उधर सौराष्ट्र के सीतांशु कोटक और केरल के मजहर मोइदु भारत ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









