
Vivrant Sharma IPL Auction 2023: जम्मू का लड़का.. IPL में बना करोड़पति... जानिए कौन है ये छुपा रुस्तम विवरांत शर्मा
AajTak
IPL 2023 सीजन के लिए हुई नीलामी में जम्मू के स्टार ऑलराउंडर विवरांत शर्मा ने धमाल मचा दिया. लेग स्पिनर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज विवरांत को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा. विवरांत की आईपीएल नीलामी में बेस प्राइस 20 लाख रुपये ही थी. जानिए कैसे लाइम लाइट में आए विवरांत...
Vivrant Sharma IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ, जिसमें जम्मू के प्लेयर विवरांत शर्मा की बल्ले-बल्ले हो गई. नए साल से पहले उन्हें बड़ा गिफ्ट मिला है. आईपीएल नीलामी में विवरांत छुपे रुस्तम निकले और वो करोड़पति बन गए. विवरांत पहली बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे.
लेग स्पिनर और ताबड़तोड़ बल्लेबाज विवरांत शर्मा की आईपीएल में बेस प्राइस 20 लाख रुपये ही थी. मगर उन्हें खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जमकर जंग चली. मगर इसके आखिर में हैदराबाद टीम को सफलता मिली.
हैदराबाद टीम ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा
हैदराबाद टीम ने विवरांत को 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीद लिया. इससे पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि विवरांत पर इतनी बोली भी लग सकती है. मगर अचानक से विवरांत ने सभी को चौंका दिया और करोड़पति बन गए. 23 साल के विवरांत अनकैप्ड की कैटेगरी में थे. यानी उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है. यदि वह इस आईपीएल सीजन में धमाल मचाते हैं, तो उनके लिए मौका बन सकता है.
किस्मत से मिला मौका, तो मचा दिया धमाल
विवरांत का जन्म 30 अक्टूबर 1999 को जम्मू में हुआ था. वह घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए ही खेलते हैं. पत्रकार मोहसिन कमल के मुताबिक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर टीम के ओपनर कामरान इकबाल चोटिल हो गए थे. तब किस्मत से विवरांत को मौका मिला और उन्होंने खुद को साबित भी किया. इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी धमाल मचा दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









