
Virender Sehwag on Gautam Gambhir: 'अहंकार और सत्ता की भूख के लिए...', सहवाग ने लिया गंभीर से पंगा! सुनाई खरी-खरी
AajTak
पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के एक बयान ने हलचल मचा दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फैन को जवाब देते हुए खिलाड़ियों के राजनीति में आने पर बड़ा बयान दिया. सहवाग का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सुर्खियों में बने हुए हैं...
Virender Sehwag on Gautam Gambhir: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए हैं. वो एशिया कप 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं. इसी बीच भारत-नेपाल मैच (4 सितंबर) के दौरान गंभीर का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वो दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखाते नजर आ रहे थे.
बात में गंभीर ने सफाई दी है कि दर्शकों में कुछ पाकिस्तानी भी थे, जो भारत के खिलाफ नारे लगा रहे थे और कश्मीर का मुद्दा उठा रहे थे. उनको ही गंभीर ने यह इशारा किया था. बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हैं.
'मेरी राजनीति में कतई दिलचस्पी नहीं है'
मगर अब इस पूरे मामले के बीच में पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने सीधे तौर पर इस मुद्दे का जिक्र नहीं किया और ना ही गंभीर का नाम लिया. मगर माना जा रहा है कि बगैर नाम लिए ही सहवाग ने गंभीर से पंगा ले लिया. सहवाग ने मंगलवार (5 सितंबर) को कहा कि खिलाड़ियों को राजनीति में आने से बचना चाहिए और जो राजनीति में उतरते हैं वे केवल 'अहंकार और सत्ता की भूख' के लिए ऐसा करते हैं.
सहवाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'मेरी राजनीति में कतई दिलचस्पी नहीं है. पिछले दो चुनावों में दोनों बड़ी पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया था. मेरा मानना है कि फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों को राजनीति में नहीं उतरना चाहिए, क्योंकि अधिकतर अपने अहंकार और सत्ता की भूख के लिए राजनीति में आते हैं.'
सहवाग ने फैन को जवाब देते हुए ये बात कही

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








