
Virat Kohli Worst T20 World Cup Edition: विराट कोहली ने फिर दिया धोखा! ये उनके करियर का सबसे खराब टी20 वर्ल्ड कप सीजन
AajTak
Virat Kohli Worst T20 World Cup Edition: विराट कोहली का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी पूरी तरह फ्लॉप नजर आया है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी उन्होंने फैन्स को फिर निराश किया है. विराट कोहली इस बड़े मैच में 9 गेंदें खेलकर सिर्फ 9 रन ही बना सके. यह टी20 वर्ल्ड कप कोहली के करियर का अब तक का सबसे खराब सीजन साबित हुआ है.
Virat Kohli Worst T20 World Cup Edition: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस समय एकदम खामोश दिख रहा है. उनका बल्ला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी पूरी तरह फ्लॉप नजर आया है. गुरुवार (27 जून) को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में कोहली से रन बनाने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने फैन्स को फिर निराश किया है.
विराट कोहली इस बड़े मैच में 9 गेंदें खेलकर सिर्फ 9 रन ही बना सके. हालांकि उन्होंने एक छक्का जरूर लगाया. तब ऐसा लगा कि आज कोहली रंग में लौटेंगे, मगर ऐसा नहीं हो सका. किंग कोहली को इस मुकाबले में तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली ने क्लीन बोल्ड किया.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
इस वर्ल्ड कप में कोहली का नहीं चला बल्ला
इस तरह कोहली के लिए एक बार फिर यह वर्ल्ड कप सीजन बेहद खराब ही दिखाई दिया. उन्होंने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले, जिसमें 75 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 37 रन रहा है. जबकि उनका स्ट्राइक रेट 100 और औसत बेहद खराब 10.71 का रहा है.
कोहली टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहली बार फ्लॉप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









