
Virat Kohli Vs England Test Series 2024: विराट कोहली को याद कर हैदराबादी फैन्स हुए इमोशनल, रोहित पर कह दी ये बात, देखें VIDEO
AajTak
India Vs England 1st Test Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली को यादकर फैन्स इमोशनल हो गए. फैन्स ने कहा हम विराट कोहली को काफी मिस कर रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा को लेकर भी फैन्स का रिएक्शन आया.
Hyderbad Fans on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट हैदराबाद में शुरू हो चुका है. मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बहरहाल, इस मैच में विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल रहे हैं. लेकिन कोहली को लेकर हैदराबाद में क्रिकेट फैन्स में गजब की दीवानगी देखने को मिली.
मैच शुरू होने से पहले समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए एक फैन ने कहा वो विराट कोहली को मिस कर रहे हैं. पर हम कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक्साइटेड हैं.
एक फैन ने कहा हम वाकई विराट कोहली को मिस कर रहे हैं, क्योंकि कोहली का तेलुगु फैन्स के पास बीच बड़ा बेस है. वो हैदराबाद में खेलते तो और शानदार रहता. एक अन्य फैन ने एजेंसी से कहा कि मैच भारत ही जीतेगा. वैसे मैच देखने के लिए दर्शक काफी पहले ही स्टेडियम के बाहर पहुंच गए थे.
इंग्लैंड ने 2012 में भारतीय सरजमीं पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी. तब एलिएस्टर कुक और केविन पीटरसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी. तब गेंद के साथ मोंटी पनेसर, ग्रीम स्वान और जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी की थी.
#WATCH | A fan, Deepak says, "We really miss (Virat) Kohli because Telugu fans have a huge fan base for Kohli. We miss him playing in Hyderabad...But I am really excited to see Captain Rohit Sharma."#INDvsENG pic.twitter.com/WIpp8K95Dn
टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









