
Virat Kohli Twitter Followers: 71वें शतक के बाद कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया में कोई क्रिकेटर नहीं कर सका ऐसा
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ करियर का 71वां शतक जमाया है. अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कोहली के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 50 मिलियन (5 करोड़) के पार पहुंच गई है. इस तरह वह 5 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं...
Virat Kohli Twitter Followers: भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसे दुनिया का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर सका है.
दरअसल, 33 साल के विराट कोहली के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 50 मिलियन (5 करोड़) के पार पहुंच गई है. इस तरह वह 5 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. कोहली के इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन (21.1 करोड़) फॉलोअर्स हैं.
फेसबुक पर कोहली को 49 मिलियन (4.90 करोड़) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इस तरह यदि कोहली को सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफॉर्म ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक के कुल फॉलोअर्स देखें, तो इनकी संख्या 310 मिलियन (31 करोड़) हो जाती है.
सोशल मीडिया पर कोहली के फॉलोअर्स
टॉप-100 में कोहली-सचिन ही क्रिकेटर शामिल
क्रिकेटर्स में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले प्लेयर लीजेंड सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन को ट्विटर पर 37.8 मिलियन (3.78 करोड़) लोग फॉलो करते हैं. जबकि ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली और सचिन ही अकेले क्रिकेटर शामिल हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








