
Virat Kohli Test Captaincy: ‘हर अच्छी चीज का अंत होता है’, कोहली पर BCCI ने जारी किया विस्तृत बयान
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा रविवार को एक विस्तृत बयान जारी किया गया है. विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी है, बोर्ड ने उनके सफर के लिए विराट को शुभकामनाएं दी हैं.
Virat Kohli Test Captaincy: साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ खत्म होने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़कर हर किसी को हैरान कर दिया है. भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली के इस फैसले का बीसीसीआई ने स्वागत किया है और इसे सिर्फ उनका ही निर्णय करार दिया है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, बोर्ड सचिव जय शाह ने शनिवार को ही विराट कोहली को लेकर ट्वीट किया था और बतौर कप्तान उनके करियर पर बधाई दी थी. लेकिन अब बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली को लेकर विस्तार से बयान जारी किया गया है. BCCI ने अपने बयान में कहा है कि बोर्ड विराट कोहली को बतौर टेस्ट टीम के कप्तान उनके करियर पर बधाई देता है. BCCI और सेलेक्शन कमेटी विराट कोहली के इस फैसले का पूरी तरह सम्मान करते हैं. As Virat Kohli steps down as Team India’s Test Captain, the Board of Control for Cricket in India congratulates him on an outstanding career as #TeamIndia’s Test Captain. More Details 🔽

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









