
Virat Kohli Test Captaincy: विराट कोहली के फैसले पर बोले गावस्कर- मैं हैरान नहीं, लगा था मैच के तुरंत बाद ही कर देंगे ऐलान
AajTak
विराट कोहली ने टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है. साउथ अफ्रीका में मिली सीरीज हार के बाद अचानक ये फैसला हैरान करने वाला है. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस फैसले पर अपनी राय दी है.
Virat Kohli Test Captaincy: साउथ अफ्रीका में मिली टेस्ट सीरीज़ हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट की भी कप्तानी छोड़ दी है. विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने इस फैसले का ऐलान किया. विराट के इस फैसले से खेल जगत हैरान है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि वो बिल्कुल भी हैरान नहीं है. सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं, मुझे लगा था कि कल मैच के बाद ही प्रेजेंटेशन में ही कप्तानी छोड़ देंगे. लेकिन अगर तब ऐसा लगता कि ये गुस्से में की गई है, लेकिन इस फैसले से मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि विराट कोहली को शायद लगा हो कि वह अफ्रीका में हार के बाद कप्तानी से हटाए जा सकते हैं, इसलिए उन्होंने इस तरह का फैसला लिया हो. सुनील गावस्कर ने कहा कि इस सीरीज से पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि टीम इंडिया 3-0 से जीत सकती है लेकिन 1-2 से हारना पड़ा. ऐसे में फैसला होना जरूरी था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









