
Virat Kohli T20 World Cup: सिडनी में फिर दिखेगा विराट कोहली का तूफान! इस रिकॉर्ड में कोई आसपास नहीं
AajTak
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में अपना दूसरा मैच आज नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी में खेलेगी. इससे पहले टीम इंडिया ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला था. इसमें विराट कोहली की आतिशी पारी के बदौलत टीम इंडिया 4 विकेट से जीती थी. आज सिडनी में कोहली का बल्ला फिर चल सकता है, क्योंकि यहां उनका रिकॉर्ड शानदार है...
Virat Kohli T20 World Cup 2022: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में अपने बल्ले से धमाल मचाया है. उन्होंने पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ करिश्माई पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. अब टीम इंडिया को दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ आज (27 अक्टूबर) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेलना है.
इस मैदान पर भी एक बार फिर कोहली के फैन्स को उनका तूफानी अंदाज देखने को मिलेगा. यह बात कोई और नहीं, बल्कि सिडनी ग्राउंड में बनाए गए कोहली के अद्भुत रिकॉर्ड ही बोल रहे हैं. इस मैदान पर कोहली का बल्ला जमकर चलता आया है.
सिडनी ग्राउंड पर चलता है कोहली का सिक्का
सिडनी ग्राउंड में कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं हैं. सिडनी ग्राउंड पर कोहली टी-20 इंटरनेशनल में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं. सिडनी ग्राउंड में कोहली ने अब तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें सबसे ज्यादा 236 रन बनाए.
इस ग्राउंड पर कोहली के बल्ले से 3 फिफ्टी भी निकली हैं. इस मैदान पर कोहली का औसत 78.66 का रहा है. जबकि स्ट्राइक रेट भी 145.67 का रहा. कोहली ने इस मैदान पर अब तक 8 छक्के और 12 चौके जमाए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉट्सन हैं, जिन्होंने 2 मैच में 186 रन बनाए. यानी कोहली के काफी पीछे हैं.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









