
Virat Kohli T20 WC: वर्ल्ड कप में मिली करारी हार के बाद बोले शोएब अख्तर, ‘विराट कोहली को रिटायर हो जाना चाहिए’
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर का कहना है कि विराट कोहली को टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेना चाहिए. शोएब अख्तर का यह बयान तब आया है जब विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ 82 रनों की पारी खेली.
मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम ने जिस तरह पाकिस्तान को मात दी है, उसे कोई नहीं भूला है. विराट कोहली की कमाल की पारी बरसों तक हर किसी को याद रहेगी. पाकिस्तानी खेमे में इसके बाद खलबली मची है और अब पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का कहना है कि विराट कोहली को टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लेना चाहिए.
मेलबर्न में विराट कोहली ने एक मुश्किल वक्त में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली. इसे विराट कोहली की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक माना जा रहा है. शोएब अख्तर ने भी कहा कि विराट ने जो पारी खेली, वह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है, जिस तरह से खुद पर विश्वास कर आगे बढ़े वो कमाल का था.
क्लिक करें: '2 घंटे की ट्रेनिंग के बाद खीरे-टमाटर…', सिडनी में खाने पर क्या बवाल हुआ जो टीम इंडिया भड़क गई? शोएब अख्तर ने इसी के साथ अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि मैं चाहता हूं कि विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लें, क्योंकि उन्हें अपनी सारी एनर्जी इस छोटे फॉर्मेट पर खर्च नहीं करनी चाहिए. जैसी पारी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेली, उस जोश से वह वनडे में 3 सेंचुरी जड़ सकते हैं. शोएब अख्तर बोले कि विराट कोहली पिछले तीन साल से मुश्किल में थे, उनकी कप्तानी छीन ली गई और काफी कुछ उन्हें कहा गया. लेकिन अब वह पूरी तरह से वापस आ गए हैं. अब हर किसी को यकीन हो गया है कि किंग वापस आ गया है. बता दें कि मेलबर्न में 23 अक्टूबर को खेले गए भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में टीम इंडिया की 4 विकेट से जीत हुई. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 का स्कोर बनाया था, जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर जीत दर्ज की. भारत की ओर से विराट कोहली ने 53 बॉल में 82 रनों की पारी खेली और हारे हुए मैच को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








