
Virat Kohli-Sachin Tendulkar vs WI: कोहली, तेंदुलकर और वेस्टइंडीज ... सामने आया 29वें शतक का गजब संयोग, VIDEO
AajTak
Virat Kohli Sachin Tendulkar comparison: भारत के स्टार बल्लेबाज का वेस्टइंडीज दौरा धमाकेदार चल रहा है. रोसीयू में पहले टेस्ट में 76 रन जड़ने वाले विराट कोहली ने पोर्ट ऑफ स्पेन में 121 रन बनाए. वहीं पोर्ट ऑफ स्पेन में शतक जड़कर विराट ने सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी. दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने भी विराट कोहली की तरह अपना 29वां शतक शतक पोर्ट ऑफ स्पेन में ही जड़ा था.
Virat Kohli Sachin Tendulkar comparison at Port of Spain: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वहीं वेस्टइंडीज ने स्टम्प के समय 86/1 का स्कोर खड़ा किया. कोहली ने 121 रनों की पारी खेली. यह उनका 76वां शतक रहा, वहीं कोहली के टेस्ट करियर का यह 29वां शतक था. खास बात यह रही कि 'क्रिकेट के भगवान' यानी सचिन तेंदुलकर ने भी अपना 29वां शतक पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान में ही जड़ा था. 29वीं सेंचुरी जड़कर विराट कोहली ने डॉन ब्रेडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली.
देखा जाए तो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की 29वीं टेस्ट सेंचुरी में कई अनोखी समानताएं हैं. विराट कोहली ने शुक्रवार को विदेश में पांच सालों के बाद शतक बनाया. यह उनका 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का भी 100वां टेस्ट मैच है. त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में 121 रन की पारी कोहली का 76वां अंतरराष्ट्रीय शतक था. इस प्रकार वह पहले 500 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए.दिलचस्प बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने 51 टेस्ट शतकों में से 29वां शतक भी पोर्ट ऑफ स्पेन में ही लगाया था. विदेशी धरती पर दिसंबर 2018 (पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के बाद कोहली का यह पहला शतक रहा.
2002: #SachinTendulkar scores his 29th Test century at Queen's Park Oval. 2023: #ViratKohli scores his 29th Test century at Queen's Park Oval. Following the Master Blaster's 👣 to greatness ✨#WIvIND #JioCinema #SabJawaabMilenge pic.twitter.com/poB67JPH9P
सुनील गावस्कर और विराट कोहली के शतक में समानताएं
कोहली पिछले टेस्ट में शतक से चूक गए थे, दिलचस्प बात यह है कि कोहली के इस शतक में सुनील गावस्कर के साथ कुछ समानताएं भी हैं, क्योंकि 1983 में जब भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 50 वां टेस्ट खेल रहा था, तो गावस्कर ने 121 रनों की पारी खेली थी. अब 40 साल बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेला और कोहली ने ठीक 121 रन बनाए.
विराट कोहली का टॉप सीक्रेट, वेस्टइंडीज में ये है फेवरेट ग्राउंड, खुला राज...VIDEO वहीं मैच में शतक जड़ने के बाद विराट कोहली बात करने के लिए आए, इस दौरान उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन में अपने खेलने के अनुभव को बताया. विराट ने पोर्ट ऑफ स्पेन के स्टेडियम के इतिहास से जुड़ी बातें शेयर की. विराट बोले, 'ये ग्राउंड (क्ववींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन) और एंटीगा हमेशा से उनके फेवरेट ग्राउंड रहे हैं.' विराट ने कहा एंटीगा और क्ववींस पार्क ओवल में खेलना उन्हें हमेशा पसंद आता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









