
Virat Kohli Rohit Sharma: विराट कोहली, रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी... ईशान किशन को मिला मौका, देखें फुल स्क्वॉड
AajTak
Duleep Trophy 2024-25 Squads: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए चारों टीमों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इसमें कोहली और रोहित का नाम नहीं है. इसके अलावा स्क्वॉड में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी नहीं है.
Virat Kohli Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा सितंबर में होने वाले घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए चारों टीमों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इसमें कोहली और रोहित का नाम नहीं है.
इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर के कहने पर कोहली और रोहित यह टूर्नामेंट खेल सकते हैं. मगर स्क्वॉड में उनका नाम नहीं है. इसके अलावा स्क्वॉड में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी नहीं है.
ईशान किशन को भी मिला टीम में एंट्री का मौका
जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भारतीय टीम में एंट्री का एक और मौका मिली है. ईशान को दलीप ट्रॉफी के लिए टीम-डी में चुना गया है. इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है.
टीम-ए की कप्तानी शुभमन गिल, टीम-बी की कमान अभिमन्यू ईश्वरन और टीम-सी की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. बता दें यह दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 5 सितंबर से खेला जाएगा.
दलीप ट्रॉफी पहले राउंड के लिए चारों स्क्वॉड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









