
Virat Kohli Rest: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी-20 नहीं खेलेंगे विराट कोहली-केएल राहुल, अब सीधा टी-20 वर्ल्डकप में दिखेंगे!
AajTak
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. इस बीच विराट कोहली को इंदौर में होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए आराम दे दिया गया है. यानी विराट कोहली अब सीधा टी-20 वर्ल्डकप में ही खेलते हुए दिखाई देंगे.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए आराम दिया गया है. टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी सीरीज़ है, जिसका आखिरी मैच 4 अक्टूबर को खेला जाना है. यानी अब फैन्स को विराट कोहली, केएल राहुल सीधा पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मैदान में दिखेंगे.
जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम मिलने के बाद श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. यानी तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी टी-20 मैच इंदौर में खेला जाएगा, यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा.
सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया तीन मैच की टी-20 सीरीज़ पर भारतीय टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. यह पहली बार हुआ है कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को अपने घर में टी-20 सीरीज में मात दी हो. अब जब भारत सीरीज को अपने नाम कर ही चुका है, तब विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया गया है.
तीसरे टी-20 में अगर विराट कोहली नहीं खेलते हैं तो साफ है कि वह अब टी-20 वर्ल्डकप में ही दिखाई देंगे. भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है. उससे पहले हालांकि टीम इंडिया को वॉर्म-अप मैच भी खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे.
एशिया कप में विराट कोहली ने की थी वापसी
विराट कोहली ने एशिया कप के दौरान ही टीम इंडिया में वापसी की थी. उससे पहले वह करीब 40 दिन के ब्रेक पर थे. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए 6 अक्टूबर को रवाना होना है, ऐसे में सभी सीनियर्स प्लेयर्स को कुछ आराम दिया जा रहा है. विराट कोहली तीसरे टी-20 में नहीं खेलेंगे, ऐसे में वह 6 अक्टूबर को टीम के साथ रवाना होने के लिए तैयार होंगे. टी-20 वर्ल्डकप से पहले विराट कोहली फॉर्म में आ चुके हैं, वह लगातार रन बरसा रहे हैं. अपने शतकों के सूखे को खत्म कर चुके हैं और टीम इंडिया के लिए अहम प्लेयर की भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में अब हर किसी की उम्मीदें हैं कि टी-20 वर्ल्डकप में भी विराट कोहली का कमाल देखने को मिलेगा. विराट कोहली की पिछली 6 पारियां (टी-20) • 49* बनाम साउथ अफ्रीका • 3 बनाम साउथ अफ्रीका • 63 बनाम ऑस्ट्रेलिया • 11 बनाम ऑस्ट्रेलिया • 2 बनाम ऑस्ट्रेलिया • 122* बनाम अफगानिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









