
Virat Kohli, RCB Team in IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पीछे पड़ा 'रात का भूत'... दिन में बन जाते हैं शेर, IPL में विराट कोहली के लिए टेंशन?
AajTak
IPL 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हालत एकदम पतली नजर आ रही है. फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली इस RCB टीम ने अब तक 10 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 3 जीते हैं. इसी टीम की हालत इतनी बुरी है कि वो अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है.
Virat Kohli, RCB Team in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पीछे 'रात का भूत' पड़ गया है. जबकि दिन में यही खिलाड़ी शेर हो जाते हैं.
दरअसल, IPL 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हालत एकदम पतली नजर आ रही है. फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली इस RCB टीम ने अब तक 10 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 3 जीते हैं. इसी टीम की हालत इतनी बुरी है कि वो अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है.
पिछले सीजन से ही पीछे पड़ गया ये भूत
विराट कोहली की RCB टीम को अब इस सीजन में 4 मुकाबले और खेलने हैं. मगर उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म ही समझो. मगर उसकी यह हालत 'रात के भूत' के कारण हो रही है, जो उसके पीछे पड़ा है.
'रात का भूत' मतलब रात के मुकाबलों में आरसीबी के खराब रिकॉर्ड से है ना कि किसी भूत या आत्मा से. दूसरी ओर जब भी दिन के मुकाबले हुए हैं उनमें यही आरसीबी टीम दूसरों पर हावी हो जाती है. रात के मैचों में आरसीबी का यह खराब रिकॉर्ड पिछले यानी 2023 सीजन से ही शुरू हो गया है.
रात के मैचों में बेंगलुरु टीम का बुरा हाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









