
Virat Kohli, RCB Team: ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस IPL के लिए टीम से जुड़े... जानिए विराट कोहली कब पहुंचेंगे बेंगलुरु
AajTak
IPL 2024 की तैयारी को लेकर ज्यादातर प्लेयर भी टीम से जुड़ चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल भी टीम से जुड़ गए हैं. मगर विराट कोहली अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं. इस बार ओपनिंग मुकाबला आरसीबी को ही खेलना है. यह मैच 22 मार्च को CSK से होगा.
Virat Kohli, RCB Team in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है. इसकी तैयारी को लेकर लगभग सभी टीमों ने अपने प्रैक्टिस कैम्प शुरू कर दिए हैं. ज्यादातर प्लेयर भी टीम से जुड़ चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल भी टीम से जुड़ गए हैं.
मगर विराट कोहली अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं. आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा है.
16 मार्च तक RCB से जुड़ेंगे कोहली
कोहली इसी कारण से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे. मगर अब वो आईपीएल से वापसी को तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक, कोहली अब तक अपनी आरसीबी टीम से नहीं जुड़े हैं, लेकिन वो 16 मार्च से पहले तक टीम से जुड़ जाएंगे.
दरअसल, बेंगलुरु टीम ने ऐलान किया है कि वो 19 मार्च को आरसीबी अनबॉक्स प्रोग्राम करने जा रहा है. इस दौरान कुछ बड़े ऐलान भी हो सकते हैं. इस प्रोग्राम में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल समेत सभी प्लेयर शामिल होंगे.
अपना नाम बदल सकती है आरसीबी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









