
Virat Kohli Press Conference: वनडे सीरीज, कप्तानी और रोहित...प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली के बड़े ‘धमाके’
AajTak
विराट कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तमाम अटकलों को लेकर अपनी राय रख दी. वनडे की कप्तानी से हटने का मसला हो या फिर रोहित शर्मा के साथ चल रही खटपट की अटकलें विराट ने हर मुद्दे पर बात की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट की ऐसी ही बड़ी बातों को जानें...
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर आर-पार की जंग छिड़ी है. टी-20 वर्ल्डकप में हार के बाद से ही कप्तानी को लेकर विवाद चल रहा है और बाद में विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया. अब विराट कोहली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तमाम अटकलों को लेकर अपनी राय रख दी. वनडे की कप्तानी से हटने का मसला हो या फिर रोहित शर्मा के साथ चल रही खटपट की अटकलें विराट ने हर मुद्दे पर बात की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट की ऐसी ही बड़ी बातों को जानें...
वनडे सीरीज में उपलब्धता: अभी तक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. ऐसी खबरों ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच के तनाव की अफवाहों को तूल दीं. लेकिन विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हैं, उन्होंने कभी छुट्टी मांगी ही नहीं थी.
वनडे कप्तानी कैसे ली गई: विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का सिलेक्शन हो रहा था, तब उन्हें मीटिंग में बुलाया गया. सेलेक्टर्स के साथ टेस्ट टीम पर बात हुई और फिर जब मीटिंग खत्म होने वाली थी तब सेलेक्टर्स ने उन्हें बताया कि आपको वनडे कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया है. विराट ने बताया कि सेलेक्टर्स के फैसले पर मैंने हामी भर दी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








