
Virat Kohli MS Dhoni: विराट कोहली को एशिया कप से पहले याद आए महेंद्र सिंह धोनी, फैन्स बोले- रिटायरमेंट ले रहे हो
AajTak
टीम इंडिया एशिया कप 2022 खेलने के लिए यूएई में मौजूद है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार (27 अगस्त) से होने जा रही है. इसके अगले दिन भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होना है. इससे पहले ही विराट कोहली को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आने लगी और उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है...
Virat Kohli MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों यूएई में है और उसके सामने एशिया कप 2022 है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार (27 अगस्त) से होने जा रही है. इसके अगले दिन भारतीय टीम का ही मैच है, उसे पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलना है.
इस टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पुरानी खोई हुई फॉर्म को वापस हासिल करना चाहेंगे. मगर टूर्नामेंट का आगाज करने से पहले कोहली को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आने लगी है.
कोहली ने पोस्ट में लिखा 7+18 नंबर
कोहली ने धोनी के साथ वाली एक फोटो शेयर की, जिसके साथ में इमोशनल पोस्ट भी लिखी. इस पर फैन्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं. कोहली ने जो फोटो शेयर की, उसमें धोनी का चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी टी-शर्ट पर लिखा '7' नंबर जरूर दिख रहा है. कोहली ने इसी नंबर को पोस्ट में मेंशन भी किया है.
कोहली ने पोस्ट में लिखा, 'इस व्यक्ति का भरोसेमंद डिप्टी (उपकप्तान) बनना सबसे सुखद रहा था. यह मेरे करियर का सबसे रोमांचक समय था. हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा बेहद स्पेशल रहेगी. 7+18' दरअसल, धोनी की जर्सी नंबर-7 और कोहली की जर्सी नंबर-18 है. इसलिए कोहली ने यह नंबर मेंशन किया है. एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए लिखा- मैंने सोचा कि यह रिटायरमेंट पोस्ट है.
धोनी ने ही कोहली के करियर को आकार दिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









