
Virat Kohli Love Story: बड़ी फिल्मी है विराट की लव स्टोरी, अनुष्का को देखकर घबरा गए थे किंग कोहली
AajTak
क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेल रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है.
Virat Kohli Love Story: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. किंग कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेल रहे हैं. मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले कोहली की लवस्टोरी काफी दिलचस्प और फिल्मी है. वह पहली बार जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से मिले थे, तो घबरा गए थे.
यह बात खुद कोहली ने एक इंटरव्यू में बताई थी. मगर धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आज कोहली-अनुष्का एक परफेक्ट कपल माने जाते हैं. दुनियाभर में उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. विराट कोहली की लव स्टोरी को जानने की उत्सुकता लोगों में अब भी बनी रहती है.
कोहली-अनुष्का की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी
फैन्स को बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली बार मुलाकात 2013 में हुई थी. दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे. कोहली और अनुष्का एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड शूट कर रहे थे. तब कोहली भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी पहचान बना चुके थे. साथ ही अनुष्का भी बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी थीं.
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का के साथ उस पहली मुलाकात के दौरान वह काफी नर्वस हो गए थे. जब उन्होंने अनुष्का को देखा तो घबराहट खत्म करने के लिए उन्होंने तुरंत एक जोक मारा. यह जोक माहौल ठीक करने की बजाय और बिगाड़ बैठा था.
पहली मुलाकात में कोहली ने जोक मारा, तो माहौल गड़बड़ा गया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








