
Virat Kohli IPL 2024 Records: चेन्नई, दिल्ली और पंजाब टीम में विराट कोहली का खौफ, नहीं मानते तो देख लें ये रिकॉर्ड, कोई नहीं कर सका है ऐसा
AajTak
Virat Kohli PBKS VS RCB IPL 2024: विराट कोहली ने 9 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए IPL 2024 के मैच में 92 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली शतक से भले ही चूक गए लेकिन उनकी पारी कई शतकों पर भारी रही. इस दौरान किंग कोहली ने IPL की तीन टीमों के खिलाफ एक नायाब रिकॉर्ड अपने नाम किया.
Virat Kohli PBKS VS RCB IPL 2024: विराट कोहली (Virat Kohli) का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन 9 मई को भी जारी रहा, उनके स्ट्राइक रेट पर जो सवाल उठ रहे थे, उसका भी उन्होंने बखूबी जवाब दिया. एक बार फिर वो पुराने रंग में नजर आए. कोहली ने 47 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली, इसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. किंग कोहली का स्ट्राइक रेट भी इस पारी में 195.74 का रहा. कोहली ने इस मुकाबले में रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.
वैसे कोहली ने इस मैच में यह भी दिखाया कि उनका टिकना कितना जरूरी है, यही वजह थी कि उन्होंने रजत पाटीदार (23 गेंदों में 55 रन) और कैमरन ग्रीन (27 गेंदों में 46 रन) के साथ शानदार पार्टनरशिप की .
92 runs 195 strike rate Overall innings, priceless 🙇♂️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #PBKSvRCB @imVkohli pic.twitter.com/IC5cLlm6rZ
कोहली ने पाटीदार के साथ 32 गेंदों में 72 रन और कैमरन ग्रीन के साथ 46 गेंदों में 92 रन जोड़े. धर्मशाला में हुए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 60 रनों से जीत दर्ज की. कोहली की दमदार पारी की बदौलत RCB ने 241/7 बड़ा स्कोर बनाया था. जबाव में खेलने उतरी PBKS की टीम 17 ओवर्स में 181 रन पर ऑलआउट हो गई.
कोहली की एक पारी और रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड... कोहली ने इस मुकाबले में एक अनोखा रिकॉर्ड भी नाम किया, वह इस आईपीएल सीजन में 600+ रन बनाने पहले खिलाड़ी बन गए. कोहली ने इस तरह 4 बार आईपीएल के किसी एक सीजन में 600+ रन बनाए हैं. वहीं वो आईपीएल इतिहास में तीन टीमों चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000+ रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए.
3⃣rd wicket for @mdsirajofficial! 👌 👌 4⃣th win on the bounce for @RCBTweets as they pocket 2⃣ more points after beating #PBKS by 60 runs in Dharamsala! 👏 👏 Watch the recap on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/pWYfAkTvXZ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









