
Virat Kohli, Indian Team Selection: जसप्रीत बुमराह नहीं होंगे बाहर! विराट कोहली से हुई बात, इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान
AajTak
भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया है. इस तरह दोनों टीमों के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है. अब तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है. मगर उससे पहले सीरीज के बाकी 3 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है...
Virat Kohli, Indian Team Selection: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि विराट कोहली की स्क्वॉड में वापसी हो सकती है. साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी तीसरे टेस्ट में आराम नहीं दिया जाएगा.
बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेलना है. जबकि अब तक हुए दो मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
ऐसे में तीसरे मुकाबले से पहले बीसीसीआई को आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी करना है. कोहली ने शुरुआती दो मैचों से निजी कारणों से ब्रेक लिया था. ऐसे में उनकी टीम में वापसी हो सकती है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि भारतीय टीम का ऐलान आज या कल (7 या 8 फरवरी) को हो सकता है.
बुमराह को नहीं मिलेगा आराम
दूसरा टेस्ट जीतने के बाद खबर आई थी कि वर्कलोड के चलते बुमराह को तीसरे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. मगर दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच टीम को करीब 10 दिनों का आराम मिला है. ऐसे में बुमराह को इस दौरान पर्याप्त आराम मिल सकता है.
साथ ही सूत्रों की मानें तो मैनेजमेंट भारतीय टीम की जीत की लय नहीं तोड़ना चाहता है. ऐसे में वो बुमराह को आराम नहीं देने पर विचार कर रहा है. पहले दो टेस्ट मैचों में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी. ऐसे में मैनेजमेंट इस चैम्पियन प्लेयर को बैठाकर रिस्क नहीं लेना चाहता.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









