
Virat Kohli India vs New Zealand: फिर गरजेगा विराट कोहली का बल्ला! अब रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड टूटने की बारी
AajTak
श्रीलंका को वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलना है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दो शतक लगाने वाले विराट कोहली से इस बार फिर रनों का अंबार लगाने की उम्मीद है. कोहली के पास रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है...
Virat Kohli India vs New Zealand: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने इस साल की शुरुआत शतक के साथ की. कोहली ने नए साल में अब तक श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली, जिसके पहले मैच में 113 रन बनाए थे. जबकि तीसरे मैच में नाबाद 166 रनों की पारी खेली.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कोहली ने तीन वनडे मैचों में 283 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. इसी के साथ कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े. कोहली ने घरेलू जमीन पर 21 वनडे शतक जमाकर सचिन तेंदुलकर (20) का रिकॉर्ड तोड़ा. साथ ही कोहली ने एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 10 वनडे शतक लगाने के सचिन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया.
सचिन-जयसूर्या की बराबरी पर कोहली
अब विराट कोहली को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. इस सीरीज में भी विराट कोहली के बल्ले से रन निकलते हैं, तो वह कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. अब कोहली के निशाने पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड है.
दरअसल, कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 वनडे मैचों में 5 शतक जमाए हैं. इसके साथ ही वह कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन और पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है. इन दोनों ने भी 5-5 शतक लगाए.
पोंटिंग-सहवाग का रिकॉर्ड निशाने पर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









