
Virat Kohli, Ind Vs Sa: साल खत्म, खेल खत्म! Virat Kohli फिर फेल, अब 2022 में ही आ पाएगा 71वां शतक
AajTak
कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में फेल हुए हैं. साल 2021 भी विराट कोहली के लिए बेहतर नहीं गया और इस साल एक भी शतक उनके बल्ले से नहीं निकला.
Virat Kohli, Ind Vs Sa: मौजूदा वक्त के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के लिए साल 2021 बेहतर नहीं गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में जारी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली फेल हुए. पहली पारी में 35 रन और दूसरी पारी में सिर्फ 18 रन बनाने के बाद विराट कोहली आउट हो गए. इसी के साथ 71वें शतक का जो इंतज़ार 2019 से चल रहा है, वो और भी बढ़ गया है. विराट कोहली का साउथ अफ्रीका में रिकॉर्ड बेहतर रहा है, ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि साल 2019 से जिस शतक का इंतज़ार था वो इस दौरे पर जरूर आएगा. खैर, अभी इस दौरे की शुरुआत ही हुई है लेकिन 2021 में तो अब ये शतक नहीं आ पाएगा. सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली अच्छे रंग में दिखाई पड़ रहे थे, लेकिन बाहर जाती हुए बॉल को टच कर बैठे और अपना विकेट गंवा दिया. दूसरी पारी में भी यही हुआ और विराट कोहली ढीला शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. कप्तान विराट कोहली से इस तरह की शॉट की किसी को उम्मीद नहीं थी. Here it is the shot comparison from 2018 and 2021. Look at his hands and bat angle in the first pic which is from 2018 and compare it with the bat angle and hands in the second pic. They are way away from front foot and head. Slight away swing is enough . #Kohli #INDvsSA pic.twitter.com/GcQR9yoyjw

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









