
Virat Kohli, Ind Vs Sa: फिर फेल हुए किंग कोहली, खाता भी नहीं खोल सके, करियर में पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके और पांचवीं बॉल पर ही ज़ीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए.
Virat Kohli, Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर क्रिकेट फैन्स का दिल टूटा है. पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके और पांचवीं बॉल पर ही ज़ीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. पहले मुकाबले में अर्धशतक जड़ने वाले विराट कोहली से उम्मीद थी कि वह इस बार कोई बड़ा धमाका करेंगे. लेकिन कवर की तरफ शॉट खेलते हुए विराट कोहली अपना कैच थमा बैठे. केशव महाराज की बॉल पर साउथ अफ्रीकी कप्तान तेंबा बावुमा ने विराट कोहली का कैच पकड़ा. विराट कोहली के वनडे करियर का ये 14वां शून्य स्कोर था, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि किसी स्पिनर ने विराट कोहली को ज़ीरो के स्कोर पर ही आउट कर दिया हो.विराट कोहली के वनडे करियर में ज़ीरो 1. मई 2010 बनाम जिम्बाब्वे, रन आउट 2. अगस्त 2010 बनाम श्रीलंका, कैच आउट, बॉलर: फ़र्नांडो 3. दिसंबर 2010 बनाम न्यूजीलैंड, कैच आउट, बॉलर: मैके 4. जून 2011 बनाम वेस्टइंडीज़, LBW, बॉलर: सैमी 5. अक्टूबर 2011 बनाम इंग्लैंड, क्लीन बोल्ड, बॉलर: फिन 6. दिसंबर 2012 बनाम पाकिस्तान, क्लीन बोल्ड, बॉलर: जुनैद खान 7. जनवरी 2013 बनाम इंग्लैंड, कैच आउट, बॉलर: ब्रेसनन 8. नवंबर 2013 बनाम ऑस्ट्रेलिया, रनआउट 9. दिसंबर 2013 बनाम साउथ अफ्रीका, कैच आउट, बॉलर: सोत्सोबे 10. अगस्त 2014 बनाम इंग्लैंड, कैच आउट, बॉलर: वोक्स 11. जून 2017 बनाम श्रीलंका, कैच आउट, बॉलर: प्रदीप 12. सितंबर 2017 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कैच आउट, बॉलर: कूल्टर-नाइल 13. दिसंबर 2019 बनाम वेस्टइंडीज़, कैच आउट, बॉलर: पोलार्ड 14. जनवरी 2022 बनाम साउथ अफ्रीका, कैच आउट, बॉलर: महाराज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









