
Virat Kohli, Ind Vs Sa: किंग कोहली के पास बड़ा मौका, दूसरे टेस्ट में जीत के साथ करेंगे इस रिकॉर्ड की बराबरी
AajTak
तीन मैचों की सीरीज में भारत पहले ही 1-0 की लीड ले चुका है और अब उसकी नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज फतेह करने पर है. ये मैच कप्तान विराट कोहली के लिए भी काफी खास होने जा रहा है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से खेलना है. तीन मैचों की सीरीज में भारत पहले ही 1-0 की लीड ले चुका है और अब उसकी नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज फतेह करने पर है. ये मैच कप्तान विराट कोहली के लिए भी काफी खास होने जा रहा है, क्योंकि अगर वह इस मैच में फतेह हासिल कर लेते हैं तो सफल कप्तानों की लिस्ट में एक कदम आगे बढ़ जाएंगे. भारत के लिए विराट कोहली ने अभी तक 67 टेस्ट मैच में कप्तानी की है, जिसमें से 40 में जीत हासिल की है. जबकि 16 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. जीत के हिसाब से विराट कोहली पहले ही टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन चुके हैं. अब अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच भी जीत जाती है, तो विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे.बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत • ग्रीम स्मिथ: कुल मैच 109, जीत 53 • रिकी पोंटिंग: कुल मैच 77, जीत 48 • स्टीव वॉ: कुल मैच 57, जीत 41 • विराट कोहली: कुल मैच 67, जीत 40 विराट कोहली दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करके स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे. ऐसे में सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच काफी स्पेशल हो जाएगा. क्योंकि बतौर खिलाड़ी विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा और साथ ही उनके पास स्टीव वॉ को पछाड़ने का मौका होगा. गौरतलब है कि भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में विराट कोहली साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









