
Virat Kohli Ind Vs Pak: 'मैं खुद से सच्चा था…', पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली का सबसे इमोशनल इंटरव्यू
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर वापसी के लिए तैयार हैं. एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है. विराट कोहली ब्रेक के बाद लौट रहे हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी फॉर्म पर बात की है और कहा है कि उन्होंने पहली बार करीब 1 महीने तक बैट को नहीं छुआ है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं. एशिया कप-2022 में टीम इंडिया को 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ना है. टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत को पाकिस्तान के सामने करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिसका बदला लेने की बारी आ गई है. विराट कोहली के लिए यह मैच काफी खास है, क्योंकि वह एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं. विराट कोहली ने इस वापसी पर बीसीसीआई से बात की है और एक स्पेशल इंटरव्यू में विराट कोहली का इमोशनल अवतार देखने को मिला है. विराट कोहली ने स्पेशल इंटरव्यू में क्या कहा, जानिए...एशिया कप के यादगार पल... ‘एशिया कप हमेशा मेरे लिए यादगार रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की जो पारी खेली थी वह शानदार थी. तब मैं 23 साल का था, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच हो रहा था और हमें एक बड़ा लक्ष्य हासिल करना था, तब मैंने खुद को भी चौंका दिया था. उसके बाद मुझमें विश्वास बढ़ता गया, उसके अलावा एक मैच था जहां मुश्किल पिच पर मैंने 49 रन बनाए थे वह भी बढ़िया मैच था.’पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का माहौल... ‘पाकिस्तान से किसी भी टूर्नामेंट में जब कोई मैच होता है, तब बाहर जो माहौल होता है आप उसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं. लेकिन जब आप मैदान में होते हो, तब यह सिर्फ एक मैच ही होता है. आप उस माहौल में बह सकते हो, लेकिन पार्क में जाने के बाद सब बदल जाता है’.
𝗜𝘁 𝗜𝘀 𝗛𝗲𝗿𝗲! @imVkohli on #AsiaCup2022 preparations, personal growth, mindset & more! 👍 👍 #TeamIndia | #AsiaCup Watch this special feature 🎥 🔽 https://t.co/zz19PyX2rk pic.twitter.com/2YJMMmTKM4
क्रिकेट से ब्रेक पर क्या बोले… ‘ब्रेक इस बार अलग तो ऐसा था कि 10 साल में ये पहली बार हुआ जब मैंने एक महीने तक बैट नहीं छुआ. यह मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं किया, तब मैंने बैठकर सोचा कि मैं खुद में नकली जोश पैदा कर रहा था, नहीं मैं कर सकता हूं.. हां मैं झेल सकता हूं. लेकिन आपका दिमाग और शरीर कह रहा था नहीं, रुको. मैं ऐसा दिखता हूं कि मैं काफी स्ट्रोन्ग हूं, मैं हूं लेकिन हर किसी की एक लिमिट होती है’. मैं खुद से सच्चा था... ‘आपके प्रोफेशन से आगे भी जिंदगी काफी कुछ होती है, जब ऐसा माहौल होता है कि लोग आपको उसी नज़रिए से देखते हैं तब आप एक इंसान के तौर पर किसी को देखना भूल जाते हो. मैंने हमेशा अपने दिल को माना है, मुझे समझा जाता कि मैं कैसा तेज़तर्रार हूं, मैं था क्योंकि मैं उतना मैच्योर नहीं था. लेकिन मैं खुद से सच्चा था, मैंने किसी की तरह बनने की कोशिश नहीं की.’बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार... ‘हमने कई देशों में सीरीज़ जीती हैं, बड़े स्कोर बनाए हैं और चेज़ किया है. हमारी रणनीति यही रही है कि हम अग्रेसिव क्रिकेट खेलते हुए आए हैं. हमारी टीम में वो टैलेंट है, जहां हम बड़े मुकाबलों में बेहतर सकते हैं. जो लोग अपने नर्व पर कंट्रोल कर सकते हैं, वह बेहतर कर सकते हैं. हमारे सामने अब दो बड़े टूर्नामेंट हैं और हम उसमें कुछ स्पेशल करने की भरपूर कोशिश करेंगे’. आपको बता दें कि विराट कोहली ने 2019 के बाद कोई इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं जड़ी है. पिछले कुछ वक्त से बड़ा स्कोर भी नहीं कर पा रहे थे, यही कारण रहा कि लगातार उन्हें ब्रेक देने या टीम से ड्रॉप करने की आवाज़ उठ रही थी. अब एक लंबे ब्रेक के बाद विराट कोहली वापसी कर रहे हैं, तब फैन्स को उम्मीद है कि विराट कोहली इस बार कुछ कमाल करके ही रहेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









