
Virat Kohli, IND vs ENG 3rd Test: विराट कोहली होंगे तीसरे टेस्ट से बाहर? कप्तान रोहित और चीफ सेलेक्टर के बीच हुई बात!
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है. इससे पहले आखिरी तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी होना है. मगर अब तक विराट कोहली को लेकर कोई खबर नहीं आई है. दरअसल, कोहली ने शुरुआती दो मुकाबलों से निजी कारणों से ब्रेक लिया था.
Virat Kohli, IND vs ENG 3rd Test: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. अब तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है.
इससे पहले आखिरी तीन मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी होना है. मगर अब तक विराट कोहली को लेकर कोई खबर नहीं आई है. दरअसल, कोहली ने शुरुआती दो मुकाबलों से निजी कारणों से ब्रेक लिया था.
कोहली को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया
अब आखिरी 3 मैचों के लिए उनकी वापसी पक्की मानी जा रही थी. मगर अब तक कोहली को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. शुरुआती दो मुकाबलों में कोहली की काफी कमी महसूस हुई है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के अलावा कोई भी प्लेयर दूसरे टेस्ट में खास प्रदर्शन नहीं कर सका.
जबकि पहले मुकाबले में भारत को हार झेलनी पड़ी थी. कोहली की जगह टीम में आए रजत पाटीदार को दूसरे टेस्ट में मौका मिला था, लेकिन वो भी खास कमाल नहीं दिखा सके. विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को आपस में बात करते हुए देखा गया था.
रोहित और अगरकर का वीडियो वायरल हुआ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









