
Virat Kohli Ind Vs Eng: पहले खराब फॉर्म और अब चोट की मार, विराट कोहली पहले वनडे से बाहर, इस प्लेयर ने किया रिप्लेस
AajTak
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल रहे हैं. उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब वह चोट से भी जूझ रहे हैं. रोहित शर्मा ने जानकारी दी है कि विराट पहला मैच नहीं खेल रहे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज़ का पहला मुकाबला खेल रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार प्लेयर और पूर्व कप्तान विराट कोहली पहला मैच नहीं खेल रहे हैं. चोट की वजह से विराट कोहली को टीम से बाहर बैठना पड़ा है.
विराट कोहली पहले ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनकी प्लेइंग-11 में जगह पर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन इस बीच अब चोट ने भी दस्तक दे दी है. पहले वनडे मैच से ठीक पहले विराट कोहली को ग्रोइन एंजरी की शिकायत आई थी.
पहले वनडे की लाइव कवरेज के लिए क्लिक करें
इसी वजह से उन्होंने प्रैक्टिस में भी हिस्सा नहीं लिया था. द ओवल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया जब ग्राउंड पहुंची, तब विराट कोहली भी साथ में ही थे. लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज से ही साफ हो गया था कि वह यह मैच नहीं खेलने जा रहे हैं, जिसकी पुष्टि रोहित शर्मा ने टॉस पर की.
विराट की जगह श्रेयस को मौका
विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर श्रेयस अय्यर खेलते हुए नज़र आएंगे. जो अभी तक मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जब विराट बाहर हैं तो उन्हें टॉप ऑर्डर में मौका दिया जा रहा है. श्रेयस अय्यर ने अभी तक 26 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 947 रन हैं. पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









