
Virat Kohli followers: विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर धमाका, 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बने
AajTak
यदि दुनियाभर के ओवरऑल खेल के दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं. पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके बाद लियोनल मेसी हैं...
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने खराब प्रदर्शन और लगातार क्रिकेट के चलते आराम कर रहे हैं. वह अगली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. क्रिकेट के मैदान से थोड़ा ब्रेक लेकर भी कोहली का फैन्स के बीच क्रेज कम नहीं हुआ है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के फॉलोअर्स की धमाकेदार बढ़ोत्तरी जारी है. कोहली ने इस मामले में एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है. वह 20 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
रोनाल्डो पहले और मेसी दूसरे नंबर पर काबिज
यदि दुनियाभर के ओवरऑल खेल के दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं. दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उसके बाद अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं. रोनाल्डो को 451 मिलियन (45.1 करोड़) और मेसी को 334 मिलियन (33.4 करोड़) फैन्स फॉलो करते हैं.
सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खेल जगत के दिग्गज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









