
Virat Kohli Asia Cup: 'हर किसी की अपनी…', कोहली के सपोर्ट में खुलकर आए केएल राहुल, आलोचकों को सुनाई खरी खोटी
AajTak
एशिया कप की शुरुआत से पहले विराट कोहली के फॉर्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है. अब टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल इस स्टार बल्लेबाज के सपोर्ट में उतर आए हैं. राहुल का मानना है कि कोहली आउट ऑफ फॉर्म हैं. साथ ही केएल राहुल ने कोहली के आलोचकों को भी अपने अंदाज में जवाब दिया.
एशिया कप 2022 में सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहने वाली हैं जो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. कोहली को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया था. ऐसे में फैन्स को उम्मीद है कि पूर्व भारतीय कप्तान इस अहम टूर्नामेंट में अपना पुराना फॉर्म पाने में कामयाब होंगे. विराट कोहली बड़े मैच के प्लेयर हैं और वह पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होने वाले मैच में भारतीय टीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.
अब टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. राहुल ने कहा है कि टीम चाहती है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन कोहली अपने मौजूदा फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं. इसके अलावा केएल राहुल ने कोहली के आलोचकों को भी अपने अंदाज में जवाब दिया.
कोहली की बैटिंग से प्रभावित हैं राहुल
राहुल ने एशिया कप की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'विराट को थोड़ा ब्रेक मिला है और वह अपने खेल पर काम कर रहे हैं. मैं जब मैं घायल हो गया था तो अपने घर पर उनकी बैटिंग देख रहा था. मुझे ऐसा नहीं लगा कि वह आउट ऑफ फॉर्म या आउट ऑफ टच है. वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे.'
विराट कोहली मैच जिताने के लिए भूखे हैं: राहुल
केएल राहुल कहते हैं, 'विराट खुद अपने द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करने में सक्षम नहीं हो रहे हैं और मुझे यकीन है कि वह मैदान में उतरकर अपने देश को मैच जिताने के लिए भूखे हैं. यह कुछ ऐसा है जो उन्होंने हमेशा अपने पूरे करियर में किया है. अपने देश के लिए मैच जीतना उनकी हमेशा से मानसिकता रही है. जब वह कप्तान थे तब भी ऐसा ही था और अब भी ऐसा ही है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









