
Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, शेयर की ये खूबसूरत फोटो
AajTak
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एशिया कप 2022 काफी शानदार रहा है और उन्होंने पुरानी फॉर्म में वापस लौटने के संकेत दिए है. कोहली से फैन्स को आने वाले मुकाबलों में और भी बेहतर प्रदर्शन की आस है. इसी बीच किंग कोहली ने ट्विटर पर अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है.
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार है और वह सुपर-चार के लिए क्ववालिफाई कर चुकी है. इस प्रदर्शन में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी अहम भूमिका रही है. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ जहां 35 रनों की सधी हुई पारी खेली थी. वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ कोहली ने नाबाद 59 रन बनाए थे.
भारतीय टीम अब चार सितंबर को अपना अगला मैच खेलेगी. हालांकि यह तय नहीं कि उसका मैच पाकिस्तान से होगा या हॉन्ग कॉन्ग से. खैर इस मुकाबले को लेकर विराट कोहली काफी आश्वस्त दिख रहे हैं, जो भारतीय फैन्स के लिए अच्छी बात है. कोहली ने ट्विटर पर अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है. कोहली ने फोटो के कैप्शन से बताने की कोशिश की कि उनकी दुनिया अनुष्का शर्मा हैं जिन्हें वह दिल से प्यार करते हैं.
विराट कोहली को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए ब्रेक मिला था जिसका उन्होंने जमकर लुत्फ उठाया. कुछ दिन पहले कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के मडआइलैंड में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के बाद स्कूटी की सवारी करते हुए देखे गए. विरुष्का ने अपनी यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का बखूबी पालन किया था और दोनों हेलमेट पहने दिखाई दिए.
कोहली से जल्द शतकीय पारी की उम्मीद
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काले रंग की हेलमेट पहन रखा था. जहां कोहली स्कूटी राइड कर रहे थे, वहीं अनुष्का शर्मा उनके पीछे बैठी थी. अनुष्का जहां पूरी तरह से ब्लैक आउटफिट में नजर आई थीं. वहीं, किंग कोहली व्हाइट स्नीकर्स के साथ हरे रंग की शर्ट और काली जींस में नजर आए थे.
उधर, भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि कोहली जल्द ही शतकों का सूखा भी खत्म करने में कामयाब होंगे. विराट कोहली का आखिरी इंटरनेशनल शतक 23 नवंबर 2019 को आया था. तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन 136 रन बनाए थे. यह इंटरनेशनल लेवल पर कोहली का 70 वां शतक रहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









