
Virat Kohli-Anushka Sharma: ‘बंद करो चिल्लाएगा फिर वो..’, जब विराट कोहली को लेकर बोले मुंबई के पैपराज़ी, Video
AajTak
विराट कोहली ब्रेक लेकर इस वक्त अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. विराट कोहली, अनुष्का शर्मा बीते दिन ही मुंबई से रवाना हुए. इस दौरान वहां पैपराज़ी के साथ हुई उनकी बातचीत का वीडियो वायरल है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं. बीते दिन ही विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की मुंबई के एयरपोर्ट से तस्वीरें आई थीं, जब दोनों छुट्टियों के लिए रवाना हो रहे थे. यहां पर दोनों की बेटी वामिका भी उनके साथ थीं, लेकिन उनकी तस्वीर नहीं आई क्योंकि कोहली-अनुष्का अक्सर ऐसा करने से बचते रहे हैं.
इस बीच मुंबई के एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें विराट कोहली वहां मौजूद पैपराज़ी से पहले ही कह रहे हैं कि कोई भी वामिका की तस्वीर ना खींचे और उसको जाने के बाद तस्वीरें खींच ले. वामिका को नैनी गाड़ी से अंदर ले जाती हैं और बाद में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पैपराज़ी के लिए पोज़ देते हैं.
जब विराट कोहली पैपराज़ी से बात कर रहे थे, उसी के बीच का वीडियो सामने आया है. जहां पैपराज़ी विराट कोहली से कहते हैं कि सर हम बंद कर रहे हैं कैमरा. इस बीच जब विराट कोहली पीछे जाते हैं, तब पैपराज़ी आपस में कहते हैं कि अरे, बंद करो..चिल्लाएगा फिर वो.. नीचे कर दे वरना चिल्लाएगा.’
first 20 seconds ka audio😂♥️ lmao they really manage to keep their personal life private. It's quite amazing honestly!😸♥️ https://t.co/9FyGLMqOcq pic.twitter.com/6t9zJcHJ9j
इसके बाद सभी पैपराज़ी अनुष्का-विराट की तस्वीरें खींचते है. विराट कोहली ने बाद में सभी पैपराज़ी का शुक्रिया भी अदा किया, क्योंकि उन्होंने वामिका की तस्वीर नहीं खींची.
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका एक साल की हो गई है. दोनों ने अक्सर सभी से उसकी फोटो क्लिक ना करने की अपील की है. अफ्रीका दौरे के वक्त जब स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा थीं, उस वक्त वामिका उनकी गोद में ही थी. तब वामिका की तस्वीर वायरल हो गई थी, लेकिन बाद में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने हर किसी से उस तस्वीर को हटाने की अपील की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









