
Virat Kohli- Anushka Sharma: टी20 वर्ल्ड कप से पहले छुट्टियां मना रहे विराट कोहली, अनुष्का संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर
AajTak
विराट कोहली अब एशिया कप के बाद अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ यूके टूर पर पहुंच गए हैं. कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा संग एक तस्वीर भी शेयर की है. विराट कोहली यूके टूर के बाद सीधे टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे क्योंकि भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है.
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए यह टूर्नामेंट काफी खास रहा. कोहली एशिया कप के जरिए अपने शतक का सूखा खत्म करने में कामयाब रहे थे. इसी कड़ी में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बना डाले थे. इससे पहले कोहली ने अपना आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बनाया था. तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में 136 रनों की पारी खेली थी.
यूके में छुट्टियां मना रहे कोहली
कोहली अब एशिया कप के बाद रिलैक्स मूड में आ चुके हैं और अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ यूके टूर पर पहुंच गए हैं. कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की है. तस्वीर में अनुष्का और विराट सुबह की सुनहरी धूप का आनंद ले रहे हैं और दोनों ने विंटर ड्रेस पहना हुआ है. कोहली ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत सुबह.'
अनुष्का ने भी शेयर की थी फोटो
सोमवार को अनुष्का शर्मा ने भी विराट के संग एक तस्वीर शेयर की थी. उस फोटो में एक कैफे में बैठकर कॉफी पीते दिखे थे. कुछ ही समय में अनुष्का शर्मा का यह पोस्ट वायरल हो गया था. रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर और अभिषेक बनर्जी ने भी इस पोस्ट पर रिप्लाई किया था.
विराट कोहली की बात करें तो वह यूके टूर के बाद सीधे टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे क्योंकि भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से हो रही है. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 सितंबर से मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भड़ेगी, जहां उसे टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









